रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई, जिलाधिकारी ने दिए प्रेरक संदेश
डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वगीश कुमार शुक्ला, एडीएम न्यायिक रमेश चंद्र मौजूद थे।