संडीला: दहेज रहित हुए 7 जोड़ों के विवाह, समाज को दिया नया संदेश- शादी सौदा नहीं, संस्कार है
Sandila, Hardoi | Apr 24, 2026 संडीला क्षेत्र में दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक पहल सामने आई है। जय मां दुर्गा आदर्श दहेज रहित विवाह समारोह के तहत 7 जोड़ों ने बिना दहेज के सात फेरे लेकर समाज को साफ संदेश दिया कि शादी किसी लेन-देन का सौदा नहीं, बल्कि संस्कार और परंपरा का पवित्र बंधन है।