ज्ञानपुर: कोईरौना में शैलेश पांडे को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, दूसरी बार मिली जिम्मेदारी
कोईरौना क्षेत्र के भाजपा नेता शैलेश पांडे को दूसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इस उपलब्धि पर सोमवार को कोईरौना क्षेत्र के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान शैलेश पांडे ने कहा कि दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए सम्मान है। मैं संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा।