सिमरी: गंगा का जलस्तर बढ़ा, केशोपुर में बाढ़ का खतरा; लोग मवेशियों को सुरक्षित जगह ले जा रहे
Simri, Buxar | Aug 2, 2026 केशोपुर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए अब गंभीर स्थिति पैदा कर रहा है। रविवार सुबह करीब 8 बजे की स्थिति के अनुसार, रात भर में जलस्तर में अचानक दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है। नदी का बढ़ता दबाव अब गांवों तक पहुंच चुका है।