लखनपुर: ग्राम बेडगी खुटन पर वर्षों से नहीं बनी सड़क, हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या उत्पन्न, व्यवस्था सुधार की मांग
।लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलदगी के खुटेनपारा से सड़क और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेके एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ आज वर्षों बीत जाने के बाद लोग सड़क और पानी जैसी सुविधाओं के तरसते नजर आते हैं। कई सरकारें बदली कई मंत्री के चेहरे समय के साथ बदल गए पर नहीं बदल पायी तो वो तस्वीर शासन प्रशासन से ग्रामीणों ने व्यवस्था सुधार की मांग की है।