महोबा: महोबा के श्रीनगर कस्बा निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Aug 1, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर के भैरवगंज मुहाल निवासी दिनेश के 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र ने शनिवार समय तकरीबन 2 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।