पटना ग्रामीण: लगातार बारिश से पटना में गंगा का पानी बढ़ा, घाट किनारे लोगों की चिंता बढ़ी
पटना में लगातार हो रही बारिश के बीच गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बुधवार की सुबह 7 बजे से कंगन घाट पर गंगा का पानी लगातार ऊपर चढ़ता नजर आ रहा है, जिससे घाट किनारे रहने वाले लोगों और आने-जाने वालों की चिंता बढ़ गई है। बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रशासन की ओर से भी गंगा के जलस्तर और स्थिति पर नजर रखी जा रही ह