बागपत: पुलिस चौकी निवाड़ा के निकट चेकिंग कर रही एफएसटी ने कारोबार की कार से दो लाख 91 हजार रुपए नगद किए बरामद
कोतवाली बागपत प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के मुताबिक गुरुवार की देर शाम पुलिस चौकी निवाड़ा के निकट चेकिंग के दौरान एफएसटी ने एक कार में 2 लाख 91 हजार रुपये नगद मिले। कार सवार अनिल पंचम नगर सिविल लाइन सोनीपत हरियाणा ने जानकारी दी कि उनका टायर का कारोबार है। उनका सरूरपुर कलां गांव में सूजरा रोड पर टायर का प्लांट है। सोनीपत से रुपये उधार लेकर आया है।