डुमरांव: डुमरांव में नो इंट्री में घुसे 6 ट्रकों से एसडीपीओ ने वसूला 12000 का जुर्माना, व्हाट्सएप पर मिली सूचना के बाद कारवाई
Dumraon, Buxar | Feb 18, 2024 डुमरांव में नो इंट्री में अवैध रूप से घुसी ट्रकों पर बड़ी कारवाई हुई है। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कुल 6 ट्रकों पर 12000 रुपए का जुर्माना लगाया है। साइबर सेनानी सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से एसडीपीओ को सूचना मिली थी कि डुमरांव शहर में रात 9 बजे ही नो इंट्री में ट्रके प्रवेश कर रही हैं। अमूमन नो इंट्री का समय सुबह के 8 बजे से रात्रि के 10 बजे तक है।