भीलवाड़ा: भगवान श्रीराम का अवतार धर्म स्थापना और मानव कल्याण के लिए हुआ: महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास उदासीन, श्री राम जन्मोत्सव
भीलवाड़ा, 20 मई। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर परिसर में चल रहे पुरुषोत्तम माह महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन हरिद्वार स्थित हरिहर भागवत धाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास उदासीन ने व्यास पीठ से भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म, अत्याचार और अन्याय बढ़ता है।