राजगढ़: राजगढ़ जिले के 12 गांवों में 'हर घर जल' सत्यापन और टोटी लगाओ अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत राजगढ़ जिले की जल निगम की टीम के द्वारा बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब झरन्या, पानसरा, चांदपुरा, गोलाखेड़ा, सेमली सहित 12 गांव में हर घर जल सत्यापन कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।