Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

उच्चतम न्यायालय द्वारा लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण पर लगी रोक हटाए जाने के बाद राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कोटद्वार की स्थानीय विधायक तथा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के सतत प्रयासों एवं निर्देशों के क्रम में वन विभाग ने इस मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) को कार्यदायी संस्था नामित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी। वहीं पिछले तीन दिन से सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार परवीन थापा मार्ग की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। इस निर्णय के साथ ही सड़क निर्माण से संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं में तेजी आएगी तथा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मार्ग के निर्माण से कोटद्वार का हरिद्वार एवं देहरादून से सीधा संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, सामाजिक गतिविधियों एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी और अत्यंत महत्वपूर्ण मांग रही है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए हैं तथा राज्य सरकार ने भी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय में इस परियोजना का पक्ष पूरी गंभीरता और प्रभावी ढंग से रखा, जिसके परिणामस्वरूप न्यायालय ने सड़क निर्माण पर लगी रोक हटाकर इस महत्वपूर्ण परियोजना का मार्ग प्रशस्त किया।

उच्चतम न्यायालय द्वारा लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण पर लगी रोक हटाए जाने के बाद राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कोटद्वार की स्थानीय विधायक तथा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के सतत प्रयासों एवं निर्देशों के क्रम में वन विभाग ने इस मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) को कार्यदायी संस्था नामित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी। वहीं पिछले तीन दिन से सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार परवीन थापा मार्ग की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। इस निर्णय के साथ ही सड़क निर्माण से संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं में तेजी आएगी तथा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मार्ग के निर्माण से कोटद्वार का हरिद्वार एवं देहरादून से सीधा संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, सामाजिक गतिविधियों एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी और अत्यंत महत्वपूर्ण मांग रही है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए हैं तथा राज्य सरकार ने भी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय में इस परियोजना का पक्ष पूरी गंभीरता और प्रभावी ढंग से रखा, जिसके परिणामस्वरूप न्यायालय ने सड़क निर्माण पर लगी रोक हटाकर इस महत्वपूर्ण परियोजना का मार्ग प्रशस्त किया। - Chaubattakhal News