बालाघाट: ग्राम हट्टा में जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना शिविर का सफल आयोजन
आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को ग्राम हट्टा में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कैंप का आयोजन दोपहर लगभग 1 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। कैंप के दौरान उपस्थित नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों