नवाबगंज: टेलीग्राम टास्क के नाम पर लालच में फंसाकर हुई साइबर ठगी, साइबर सेल ने ₹20,904 कराए वापस
प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल बृजेश यादव राय ने शुक्रवार करीब 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अश्वनी शर्मा पत्नी हिमांशु शर्मा निवासी कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी का ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र हुआ जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से टास्क कम्पलीट करने पर लाभ का प्रलोभन देकर पीड़िता के खाते से 33,000 रुपये का फ्रॉड होने का उल्लेख किया गया।