मंडी: एकादश रुद्र महादेव मंदिर में शिवरात्रि तक चलेगा अखंड जाप, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ
Mandi, Mandi | Mar 3, 2024 मंडी जिले के प्राचीन एकादश रुद्र मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव के एक सप्ताह पूर्व से ही ओम नमः शिवाय के अखंड जाप का आगाज हो गया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने शनिवार को दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ कर दिया है। इस दौरान 2 मार्च से 9 मार्च तक मंदिर में अखंड ज्योति दिन-रात जलती रहेगी और ओम नमः शिवाय का जाप भी चलता रहेगा।