मंडी: शिवरात्रि पर निकलेगी बाबा भूतनाथ की शाही जलेब पर नागा-अघोरी साधु नहीं होंगे शामिल-देवानंद सरस्वती महंत
Mandi, Mandi | Mar 2, 2024 बाबा भूतनाथ मंदिर की शाही जलेब 8 व 10 मार्च को निकलेगी। दोनों शाही जलेब का प्रशासन ने शेडयूल तय किया है कि किस रास्ते से महंत, बाबा भूतनाथ की शाही जलेब निकाल पाएंगे। महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि शाही जलेब में नागा और अघोरी साधु शामिल नहीं होने जा रहे हैं। वह सनातन और देव संस्कृति में अगाध श्रद्धा रखते हैं। शाही जलेब में साधु-संत ही भाग लेंगे।