कोरबा: कटघोरा में रफ़्तार का कहर, अनियंत्रित 407 ने बुलेट सवार को रौंदा, SECL माइनिंग सरदार की हुई मौत
Korba, Korba | Apr 14, 2026 औद्योगिक क्षेत्र कटघोरा में तेज़ रफ़्तार वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कटघोरा-ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में SECL कर्मचारी की जान चली गई। एक अनियंत्रित 407 वाहन ने बुलेट सवार युवक को इतनी ज़ोरदार टक्कर मारी कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान आशुतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है.