गिरिडीह: उत्पाद टीम ने तिसरी के खीरोद एवं गूँगी गाँव में छापामारी कर अवैध शराब जब्त किया: पपरवाटांड कार्यालय
उत्पाद विभाग की टीम ने तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खीरोद एव गूँगी गाँव में छापामारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ और महुआ शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण जप्त किया है।शुक्रवार को 2 बजे पपरवाटांड उत्पाद कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई।छापेमारी के दौरान टीम ने शराब बनाने वाली भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया।