बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स के मुताबिक बीते दिनों उसकी बेटी के मोबाइल फोन पर एक युवक ने कॉल की थी जब बेटी से फोन लेकर उसने बात की तो युवक ने अपना नाम आदित्य बताया था जिसपर शख्स ने उसे दुबारा फोन करने से मना करने के साथ ही बेटी से फोन लेकर रख लिया था आरोप है कि इसके बाद बीती दस अप्रैल को आरोपी युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।