घुवारा: बहादुरपुर की किसान बेटी संगीता यादव ने रचा इतिहास, मध्यप्रदेश पुलिस में बनीं महिला आरक्षक
बहादुरपुर गांव की संगीता यादव ने कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद घर पर रहकर तैयारी कर मध्यप्रदेश पुलिस में महिला आरक्षक के पद पर चयन हासिल किया। किसान परिवार से आने वाली संगीता ने बिना कोचिंग ऑनलाइन पढ़ाई से यह सफलता पाई। उनकी उपलब्धि से गांव में शनिवार की शाम 4 बजे खुशी का माहौल है।