गोरखपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला शातिर जालसाज चिलुआताल पुलिस की गिरफ्त में
चिलुआताल पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।जिसने नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपए ठग लिए।बतादे चले कि अभियुक्त द्वारा वादिनी को मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 1,20,000 रुपये का धोखाधड़ी कर फर्जी नियुक्ति पत्र व आई0डी0 कार्ड दे दिया था।गिरफ्तार अभियुक्त विनय यादव पीपीगंज क्षेत्र निवासी हैं।