Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
walapahad07
इस मेगा स्टार को बीच फिल्म से निकाला गया था #bollywoodnews #bollywoodinformation #bollywoodupdates #amitabhbachchan
Chewara, Sheikhpura
| Aug 24, 2025
#bollywoodnews
#bollywoodinformation
#bollywoodupdates
#amitabhbachchan
#entertainment
MORE NEWS
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jun 28, 2026
समाहरणालय, शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति : 340 दिनांक : 27.06.2026 ***मोहर्रम पर्व को लेकर कमासी में शांति समिति की बैठक आयोजित, देर रात्रि बरबीघा में ताजिया विसर्जन जुलूस का लिया गया जायजा**** जिलाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा श्री हिमांशु के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेखपुरा डॉ. राकेश कुमार द्वारा आज दिनांक 27.06.2026 को कमासी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन को अपेक्षित सहयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व शांति, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि शेखपुरा की पहचान सदैव आपसी प्रेम, गंगा-जमुनी तहज़ीब एवं सामाजिक सौहार्द के लिए रही है। हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि इस गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और न ही उसे प्रसारित करें। पर्व को संयम, धैर्य एवं परस्पर सम्मान के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, किंतु इसमें आमजन का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध अथवा अप्रिय गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शेखपुरा जिले के नागरिक सदैव की भाँति इस वर्ष भी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कर जिले की गौरवशाली परंपरा को कायम रखेंगे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने, प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान ग्रामीणों एवं शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा मोहर्रम पर्व को पारंपरिक भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेखपुरा डॉ. राकेश कुमार द्वारा देर रात्रि बरबीघा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस क्रम में उन्होंने बरबीघा के फैजाबाद में निकाले गए ताजिया विसर्जन जुलूस का निरीक्षण किया तथा जुलूस के साथ पैदल चलकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर संबंधित प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jun 27, 2026
समाहरणालय, शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति : 337 दिनांक 27.06.2026 *******जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित****** आज दिनांक 27.06.2026 को जिला पदाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने आवश्यकतानुसार NHAI द्वारा Lay By (भारी वाहनों के सुरक्षित पार्किंग स्थल) का निर्माण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि भारी वाहनों के सुरक्षित ठहराव की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके। उन्होंने NHAI एवं NH-333A के हाईवे स्ट्रेच पर अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पेट्रोल पंप संचालकों एवं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी द्वारा दोनों नगर परिषदो शेखपुरा एवं बरबीघा में नियमित रूप से चलाए गये "अतिक्रमण हटाओ अभियान" के परिणामों का जिक्र करते हुये प्रसन्नता जाहिर की। जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि सर्विलांस टीम लगातार राष्ट्रीय राजमार्गों पर भ्रमणशील रहकर वाहनों की VLTD ( व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) सहित अन्य सड़क सुरक्षा मानकों की नियमित जांच करेगी तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने सार्वजनिक सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे पर आवश्यकतानुसार सड़क सुरक्षा संबंधी सांकेतिक चिन्ह (Road Signages) सही स्थानों पर स्थापित कराने एवं उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, NHAI एवं NH333A के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jun 27, 2026
समाहरणालय, शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति : 336 दिनांक 26.06.2026 *******मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, पदाधिकारी लगातार कर रहे हैं क्षेत्र भ्रमण****** मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा सभी पदाधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रख रहे हैं। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार द्वारा शहर के प्रमुख ताज़िया जुलूस मार्गों, विसर्जन स्थलों, चौक-चौराहों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। देर रात्रि में भी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा चाँदनी चौक सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों, मस्जिदों, ताज़िया जुलूस मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी, गश्ती दल एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। वर्तमान में जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि "जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरे जिले में मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था का प्रभावी संधारण किया जा रहा है। सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें। शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।" *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jun 27, 2026
समाहरणालय, शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति : 335, दिनांक 25.06.2026 **************मोहर्रम पर्व को लेकर शेखपुरा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित : सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील* ***************** मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 25 जून 2026 को जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के निदेशानुसार शेखपुरा थाना परिसर में मुहर्रम ताज़िया समितियों के प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेखपुरा तथा थानाध्यक्ष, शेखपुरा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में ताज़िया समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग एवं आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित सभी समिति प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को दें। प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित नहीं करने तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की अपील की। थानाध्यक्ष, शेखपुरा ने बैठक में उपस्थित सभी ताज़िया समितियों के प्रतिनिधियों से जुलूस मार्ग, समय-सीमा, ध्वनि विस्तारक यंत्र के संबंध में जारी निर्देशों तथा अन्य प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना से संपर्क स्थापित करें, जिससे समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक के दौरान उपस्थित सभी ताज़िया समितियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jun 26, 2026