चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने नगर परिषद में वार्ड 1 से 4 तक के शहरी विकास शिविर का निरीक्षण किया, बच्चों का कराया अनप्राशन
राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए शहरी एवं ग्रामीण विकास शिविरों के तहत शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 4 तक आयोजित शहरी शिविर का निरीक्षण किया। कलक्टर ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं आमजन को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले