भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को झालरापाटन में 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाजपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।