डुमरा: सीतामढ़ी में श्रीराम-जानकी मठ का जीर्णोद्धार जल्द, “श्रीजानकी कथा” का होगा राष्ट्रीय विस्तार
सीतामढ़ी की पावन धरती पर स्थित राघोपुर बखरी के प्राचीन श्रीराम-जानकी मठ के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द शुरू होगा। रामायण रिसर्च काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव कुमार सुशांत ने बताया कि मलमास के बाद शुभ मुहूर्त में पुनर्निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।