पालकोट: अनियंत्रित बाराती वाहन के पेड़ से टकराने से पंचायत सेवक दूल्हे के पिता सहित दो की मौत,तीन जख्मी
Palkot, Gumla | Jun 20, 2026 गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप शनिवार सुबह के करीब 6-7 बजे के बीच अनियंत्रित होकर एक लाल रंग का ब्रेजा कार दुर्घटना ग्रस्त हो सड़क किनारे एक पेड से टकरा गई।जिसमे दूल्हे के पिता की घटना स्थल पर मौत हो गई।वाहन वही चला रहे थे।जबकि रिम्स रेफर उनके एक सारहू ने भरनो के समीप दम तोड़ दिया।जिसके बाद खुशी के माहौल मातम में बदल गया।