पटना ग्रामीण: होटल मौर्या में मुकेश सहनी की पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट
पटना के होटल मौर्या में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। लेकिन खबर सामने आई की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुकेश सहनी से फोन पर बात की है, जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस के समय को भी 4 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया। लेकिन इसी बीच VIP के कार्यकर्ता दो गुट में बंट गए और आपस में ही मारपीट करने लगे।