सुल्तानपुरी थाना की पुलिस टीम ने गांजा तस्करी के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान छेदी के रूप में हुई है। यह सुल्तानपुरी का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने 124 ग्राम फाइन क्वालिटी का गांजा बरामद किया है। पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त जानकारी के आधार पर छापेमारी करके इस बदमाश को पकड़ा गया है।