पीरटांड: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा नेताओं ने मोहनपुर में समीक्षा बैठक कर रणनीति बनाई।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा नेताओं ने गुरुवार को 12 बजे मोहनपुर स्थित एक आवास में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में समीक्षा बैठक की। इस दौरान पीरटांड़ मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पचंबा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह समेत कई लोग शामिल थे।