जगदलपुर: बस्तर जिले में साधना सप्ताह की शुरुआत, जिले के कर्मयोगी आधुनिक कौशल से होंगे लैस
प्रशासनिक दक्षता और कार्यक्षमता को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कर्मयोगी भारत अभियान के अंतर्गत साधना सप्ताह का आयोजन शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हो रहा यह सात दिवसीय कार्यक्रम स्ट्रेंथनिंग एडॉप्टिव डेवलपमेंट एंड ह्यूमन एप्टीट्यूड फॉर नेशनल एडवांसमेंट (साधना) की अवधारणा पर आधारित है ।