अमरोहा: पुलिस ने 84 अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट, एसपी के आदेश पर जिले भर में चला अभियान
Amroha, Amroha | Apr 23, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अमरोहा में जिले भर की पुलिस ने 84 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर यह कार्यवाही की गई है। जिन अपराधियों पर यह कार्यवाही की गई है। यह सभी शातिर किस्म के अपराधी थे। साथ ही अमरोहा पुलिस द्वारा इन अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।