अमरोहा: गांधी मूर्ति से डीएम राजेश कुमार त्यागी ने अधिकारियों के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अमरोहा शहर मे निकाली रैली
Amroha, Amroha | Apr 23, 2024 अमरोहा में 26 अप्रैल को मतदान होना है।चुनाव निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार अमरोहा के डीएम राजेश कुमार त्यागी मतदाताओं को जागरुक कर रहे हैं। आज मंगलवार को डीएम राजेश कुमार त्यागी ने अमरोहा की गांधी मूर्ति से जिले के अधिकारियों के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अमरोहा शहर में रैली निकाली हैं ।