अमरोहा: गांव मुंडा इम्मा मे दुकानदार पर युवक ने किया डंडे से हमला घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Apr 23, 2024 मोहम्मद कामिल अपनी परचून की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान वहां गांव निवासी साहिल पहुंचा और दुकानदार पर डंडे से हमला कर दिया। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीडित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डिडौली कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार तोमर ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की शुरू कर दी है ।