अमरोहा: कैंलसा बॉर्डर पर दबंगो ने पुरानी रंजिश के चलते घर के बाहर की तीन राउंड हवाई फायरिंग परिवार ने छिपकर बचाई जान
Amroha, Amroha | Apr 23, 2024 पदम सिंह पुत्र रोहतास सिंह अपने परिवार के साथ बीती रात अपने घर पर थे। इसी दौरान रात करीब 9:00 बजे 15 से 20 अज्ञात लोग पदम सिंह के घर के बाहर पहुंचे। और गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की। जिससे पदम सिंह के परिवार में दहशत का माहौल हो गया और छुपकर अपनी जान बचाई। ये पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।