दादरी: जनता फ्लैट्स के समीप पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर को किया गिरफ्तार, बरामद हुईं 6 मोटरसाइकिल व 2 स्कूटी
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की 6 मोटरसाइकिल व दो स्कूटी बरामद कर ली हैं। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अनुज कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त लंबे समय से जनपद से वाहनों को चुरा कर बाहर के राज्यों में सस्ते दामों में बेच रहा था।