टूंडला: सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को रजावली पुलिस ने गोथुआ से किया गिरफ्तार
थाना रजावली पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म (इन्स्टाग्राम) पर हिन्दू देवी देवताओं के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए रील वायरल करने वाले अभियुक्त अंकित जाटव पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम गोथुआ थाना रजावली जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर हिन्दू देवी-देवताओं के बारे में टिप्पणी करते हुये सोशल मीडिया पर वायरल किया था।