बरगढ़: बड़गड़ थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल से चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर महिला को सौंपा
Bargarh, Garhwa | May 10, 2026 गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र में गुम/चोरी हुए एक मोबाइल फोन को पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल उसके वास्तविक धारक राजकुमारी देवी, पति चौथा पन्ना, ग्राम बरकोल, थाना बड़गड़ को थाना के पुलिस पदाधिकारी द्वारा विधिवत सौंप दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में भरोसा बढ़ा है तथा साइबर तकनीक के बेहतर उपयोग की सराहना की जा रही है