भगवानपुर: पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली के तहखाने में छिपाई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की, चालक गिरफ्तार
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर शिवगंज गांव स्थित वार्ड संख्या दो में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली के तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया है। मंगलवार को शाम करीब चार बजे प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने जानकारी दिया।