फतेहाबाद: फतेहाबाद के भोलपुरा से रामदासपुर के बीच यमुना नदी पर पुल का प्रीकास्ट सेगमेंट गिरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
फतेहाबाद से फिरोजाबाद के बीच यमुना नदी पर फतेहाबाद के ग्राम भोलपुरा से फिरोजाबाद के ग्राम रामदासपुर के बीच एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण के दौरान बृहस्पतिवार को पिलर के ऊपर मशीनों द्वारा प्रीकास्ट सेगमेंट रखा जा रहा था। वहीं दो सेगमेंट पुल के नीचे रखे हुए थे। शुक्रवार को सेतु निगम के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया