मंडला: कलेक्ट्रेट मार्ग में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी, पूर्व विधायक ने दिया समर्थन
Mandla, Mandla | Jun 3, 2026 जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगो को लेकर दो जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। दूसरे दिन बुधवार दो बजे कलेक्ट्रेट मार्ग धरना स्थल पर पूर्व विधायक डॉ अशोक मर्सकोले समर्थन देने पहुंचे। प्रदर्शन करियों की मांगों को जायज बताया। संविदा कर्मी की मुख्य मांग मुख्यमंत्री द्वारा 30 जनवरी को भोपाल में की गई घोषणा पूरी करते हुए नियमितीकरण आदि शामिल हैं।