अनूपपुर: ग्राम पंचायत दैखल में लगातार बारिश से दो भाइयों के मकान क्षतिग्रस्त, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
विकासखंड अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दैखल की पुरानी बस्ती में लगातार हो रही बारिश के चलते 19 अगस्त की रात दो भाइयों के मकान भरभराकर गिर गए। हादसे में सुरेश केवट एवं लाला केवट के मकानों के अंदर रखा अनाज, बर्तन सहित गृहस्थी का अन्य जरूरी सामान मलबे में दब गया। बताया गया कि रात में अचानक मकान गिरने की आवाज सुनाई दी ।