नानकमत्ता विधानसभा की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। क्षेत्र की सक्रिय महिला नेता मधु राणा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है।
नानकमत्ता विधानसभा की राजनीति में उस समय नया मोड़ आ गया जब क्षेत्र की सक्रिय महिला नेता मधु राणा ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद मधु राणा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने की घोषणा की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगी और आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और क्षेत्रीय विकास उनके प्रमुख मुद्दे रहेंगे।
मधु राणा के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने नव शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से नानकमत्ता विधानसभा में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।