शाहबाद: कस्बाथाना में सेवानिवृत्त जवान की लाइसेंसी पिस्टल के साथ फोटो वायरल, युवक गिरफ्तार
Shahbad, Baran | Aug 28, 2026 सोशल मीडिया पर लाइसेंसी पिस्टल के साथ फोटो वायरल कर लोगों में दहशत फैलाने के आरोप में कस्बाथाना थाना पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वायरल फोटो में दिखाई गई 32 एमएम पिस्टल की जांच कर उसके लाइसेंसधारी से भी जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार पिस्टल अलवर जिले के तसई निवासी कंवर सिंह के नाम लाइसेंसी है।