शिवपुरी: महिला से डंडे व बेल्ट से मारपीट, रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी, अमोला थाने में मामला दर्ज
शिवपुरी जिला के अमोला थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। फरियादिया सपना पत्नी महेंद्र जाटव निवासी ग्राम राजगढ़ ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके जेठ होरिल जाटव, कोमल जाटव और विद्याराम जाटव ने पुरानी रिपोर्ट को लेकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर डंडे व बेल्ट से मारपीट कर दी। शोर सुनकर पति मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया।