भांडेर: पुरा बिल्हेटी में ट्रैक्टर विवाद पर दंपति से मारपीट, पंडोखर थाने में दो पर केस दर्ज, पति-पत्नी घायल
Bhander, Datia | Apr 11, 2026 भांडेर अनुभाग के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा बिल्हेटी में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ घायल दंपति को शनिवार दोपहर 02 बजे मेडीकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। फ़रियादी नारायण पाल ने बताया कि शनिवार सुबह का मामला है।