डीडवाना: किसानों ने फसल बीमा क्लेम में धांधली का लगाया आरोप, जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, मात्र 16 से 32 प्रतिशत ही क्लेम
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2023 के तहत बीमा क्लेम वितरण में हो रही विसंगतियों और अधूरे भुगतान को लेकर किसानों को आक्रोश व्यक्त करना पड़ा। किसानों ने बीमा कंपनियों पर दंडली का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। किसानों ने कहा कि वास्तविक नुकसान के अनुसार मुआवजा देने के बजाय केवल 16 से 32% तक ही क्लेम दिया जा रहा है। किसानों ने कहा जल्द आंदोलन करेंगे।