विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ नरसंहार: ममता हुईं शर्मसार, अंधविश्वास की वेदी पर चढ़ी मासूम की बलि
विष्णुगढ़ नरसंहार: ममता हुई शर्मसार, अंधविश्वास की वेदी पर चढ़ी मासूम की बलि। विष्णुगढ़ हत्याकांड के रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे ने न केवल इलाके को सन्न कर दिया है, बल्कि मानवता को भी झकझोर कर रख दिया है। जब पुलिस ने इस जघन्य अपराध की परतों को खोला, तो सुनने वालों की रूह कांप उठी। जिसे समाज 'रक्षक' और 'संस्कार' की मूरत मानता है, वही अपनी कोख की दुश्मन बनी।