कालपी: कालपी में सहकारी समिति की भूमि से अतिक्रमण हटाकर किया गया कब्जा मुक्त, एसडीएम के निर्देश पर टीम ने की कार्रवाई
Kalpi, Jalaun | Jun 26, 2026 कालपी के आलमपुर इलाके में सहकारी क्रय-विक्रय समिति की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रशासन ने हटवा दिया। एसडीएम अमित शेखर के निर्देश पर नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सीमांकन के बाद लकड़ी की दुकान का अवैध ढांचा हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया। सहकारिता विभाग की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई हुई।