कामां: कैथवाड़ा पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा लगाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, नकदी व मोबाइल किए जब्त
कैथवाड़ा पुलिस के अनुसार, आरोपी आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। मौके से 1 नोटबुक,1बॉलपेन,5 मोबाइल फोन, सट्टा राशि 3500 रुपये और 1मोटरसाइकिल जब्त की गई है।गिरफ्तार आरोपियों में बिजेंद्र, साकिर, हनीफ और अरसद शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1अन्य आरोपी की तलाश जारी।सोमवार शाम 6 बजे दी जानकारी।