मांझी चट्टी स्थित मछली बाजार के समीप शुक्रवार की सुबह 8:37 बजे एक युवक की बाइक चोरी हो गई। यह पूरी घटना नगर पंचायत मांझी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बाइक चोर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। शिकायत मिलने पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की पहचान करने एवं बाइक बड़ामद करने के प्रयास में पुलिस लगी हुई है।